Gajraula News : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है’ -देवेंद्र नागपाल

पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

devendra nagpal ex mp amroha
पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल.

देवेंद्र नागपाल ने ग्राम शहबाजपुर में एक बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में जो काम हुआ है, वह पहले नहीं हुआ। गांवों की तसवीर बदल गयी है।

देवेंद्र नागपाल ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा के वादे पूरे होते हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कर रामलला का आगमन ऐतिहासिक अवसर है। इस बार फिर देश की बागडोर भाजपा के हाथ में होगी। नागपाल ने मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया।

देवेंद्र नागपाल
देवेंद्र नागपाल ने भाजपा की नीतियों की जानकरी दी.

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक निदेशक वेदपाल सिंह ने कहा कि शहर और गांव भाजपा राज में चमक रहे हैं। सरकार ने हर एक जन के लिए समृद्धि के द्वार खोल दिए हैं।

जरुर पढ़ें : ‘अमरोहा जिले से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का विशेष लगाव रहा’

सुरेन्द्र स्टेट, नरेन्द्र सिंह, दीपक चौधरी, सुनील गुप्ता, अरुण चौधरी, अनुराग बंसल आदि मौजूद रहे।

Gajraula News.