पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह भारत रत्न की घोषणा किए जाने पर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने अपने आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं में मिठाई का वितरण कर हर्ष व्यक्त किया है।

‘चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए संघर्ष किया था’
ढिल्लो ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में कई कदम उठाए थे। उन्होंने किसानों के साथ ही समाज के उपेक्षित वर्गों के हक के लिए आजीवन संघर्ष किया।

हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के… pic.twitter.com/gB5LhaRkIv
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2024
‘अमरोहा जिले से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का विशेष लगाव रहा’
डॉ. ढिल्लो ने कहा कि केंद्र सरकार ने चौ. चरण सिंह के योगदान को स्वीकारते हुए भारत रत्न की घोषणा की है। अमरोहा जिले से उनका विशेष लगाव रहा है। केंद्र सरकार के ऐलान से हर ओर खुशी का माहौल है।
ढिल्लो ने आगे कहा कि देशवासियों के आदर्श नेता और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी। उनका योगदान देश के विकास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है।
Amroha News.