London Book Fair : वाणी प्रकाशन की पुस्तकों का लोकार्पण

एक ऐतिहासिक पहल में, पहली बार किसी हिंदी भाषा के प्रकाशक ने प्रतिष्ठित लंदन बुक फेयर (London Book Fair) में हिस्सा लिया। भारत के अग्रणी प्रकाशन ग्रुप, वाणी प्रकाशन ग्रुप ने न केवल तीन दिवसीय लंदन बुक फेयर 2024 में भाग लिया बल्कि अपनी तीन पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह भी आयोजित किया।

निश्चित रूप से, लंदन पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन ग्रुप द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकें ‘डेड एंड : हिन्दी व अंग्रेज़ी’ (डॉ. पद्मेश गुप्त) और ‘India Made Me Britain Enabled Me’ (डेम आशा खेमका) का लोकार्पण एक ऐतिहासिक क्षण था। यह भारतीय हिन्दी प्रकाशन इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता है।

london book fair vani prakashan
london book fair 2024.

लोकार्पण समारोह में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे : साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका अनामिका, लेखिका दिव्या माथुर, नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के निदेशक युवराज मलिक,
वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक अदिति माहेश्वरी-गोयल।

london book fair
London Book Fair.

London Book Fair में पुस्तकों का लोकार्पण

लंदन बुक फेयर में वाणी प्रकाशन ग्रुप द्वारा हिंदी पुस्तकों का लोकार्पण एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा और साहित्य को अधिक पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करता है।

वरिष्ठ ऑक्सफोर्ड पत्रकार स्टीव हार्टले ने कहा,”पदमेश गुप्त की साहित्यिक दुनिया विशाल है। हिंदी में लिखी उनकी रचनाएं प्रवासी भारतीय साहित्य जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।”

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता अनामिका ने कहा,”भारत और ब्रिटेन के साहित्य ने सदियों से हमारे साझा इतिहास को दर्ज और उजागर किया है। आज अपने पूर्व उपनिवेशक देश के पुस्तक मेले में अपनी भाषा की पुस्तकों का लोकार्पण करना बहुत गर्व की बात है।”

साथ में पढ़ें : ‘वाणी साहित्य-घर-उत्सव’ में कई पुस्तकों का लोकार्पण व परिचर्चा

इस आयोजन में ऑक्सफोर्ड के प्रसिद्ध लेखक पॉल ग्युस्टेफ्सन, वात्सायन-यूके की शिखा वार्ष्णेय, सुरेखा चोपड़ा, विवेक रंजन श्रीवास्तव (भोपाल) और लंदन, बर्मिंघम, रीडिंग और ऑक्सफोर्ड से कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया।