Amroha Election Result : भाजपा के कंवर सिंह तंवर ने कांग्रेस के दानिश अली को पराजित किया

Amroha Election Result : भारतीय जनता पार्टी ने अमरोहा लोकसभा सीट अपने नाम कर ली है। यहां से पार्टी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने कांग्रेस के कुंवर दानिश अली को पराजित कर दिया है। कंवर सिंह तंवर ने 28, 670 वोटों के अंतर से दानिश अली को हरा दिया। नोटा पर 5900 वोट डाले गए।

भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 4,76,506 वोट हासिल हुए, जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 4,47,836 वोट ही प्राप्त हुए। बसपा यहां से तीसरे स्थान पर रही है। बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन को 1,64,099 मत मिले हैं।

कंवर सिंह तंवर.

शुरु से ही दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही। बाद में बाजी तंवर ने मार ली।

मंडी समिति में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई।

दानिश अली पिछले लोकसभा चुनाव में कंवर सिंह तंवर पर भारी पड़े थे। तब दानिश बसपा के प्रत्याशी थे और उन्होंने तंवर को पराजित किया था। बाद में दानिश कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

”यह जीत आप सबकी जीत है”-तंवर

भाजपा नेता कंवर सिंह तंवर ने जीत के बाद अमरोहा की जनता का धन्यवाद दिया। कहा कि यह जीत आप सबकी जीत है। अमरोहा की जनता की सेवा करने का फिर से अवसर मिला है।

कंवर सिंह तंवर को पोस्टल बैलेट से 1296 वोट मिले

कुल 2055 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया था। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को पोस्टल बैलेट से 1296 वोट प्राप्त हुए। गठबंधन प्रत्याशी कुंवर दानिश अली को 493 मत हासिल हुए। जबकि बसपा प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन को पोस्टल बैलेट से सिर्फ 214 मत प्राप्त हुए। जांच के बाद 316 पोस्टल बैलेट खारिज हुए। अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सुहैल हैदर को पोस्टल बैलेट से केवल 14 मत हासिल हुए। दो वोट नोटा को भी मिले।