Ram Mandir : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में कहाँ थे राज्यों के मुख्यमंत्री?

अयोध्या में श्री राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़कर किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नजर नहीं आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे और देश की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं, मगर प्रदेशों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। ऐसा क्या कारण था मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे।

Ram Mandir : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में कहाँ थे राज्यों के मुख्यमंत्री?

आइए जानते हैं राज्यों के मुख्यमंत्री कहां थे, और क्या कर रहे थे :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में मीडिया सेंटर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। उस दौरान वहां हनुमान चालीसा, रामधुन आदि का कार्यक्रम हुआ। मोहन यादव ने सफाई कर्मियों को कंबल व फल वितरित किए। बाद में ओरछा के राम राजा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भी राम मंदिर (Ram Mandir) का सजीव प्रसारण देखा।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में देहलावास बालाजी मंदिर के साथ-साथ प्रेम मंदिर के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन कर महाआरती की। अयोध्या Ram Mandir समारोह का लाइव प्रसारण देखा। फिर जयपुर में वे रामोत्सव में मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। ममता दीदी ने कोलकाता में संहति रैली का शुभारंभ किया। वे गरचा के गुरुद्वारे के साथ एक चर्च और मस्जिद भी गईं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अयोध्या Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।