Amroha में तेंदुए का हमला, दो गीदड़ मार डाले

तेंदुए ने फिर से जानवरों पर हमला शुरु कर दिया है। तेंदुए का हमला हुआ है जिसमें इस बार उसने दो गीदड़ों को अपना शिकार बनाया है। यह घटना डिडौली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव की है। इसके अलावा जोगीपुरा-कटाई मार्ग पर भी तेंदुआ देखा गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।

tendua in amroha तेंदुए का हमला
तेंदुए की प्रतीकात्मक तसवीर.

सहसपुर अलीनगर निवासी सलमान को अपने खेत के करीब झाड़ियों में गीदड़ों के अवशेष मिले। बाद में पता चला कि उनका शिकार किसी जंगली जानवर द्वारा किया गया है। यह काम तेंदुए का है। तेंदुए का हमला हुआ है क्योंकि वहां पर उसके पंजों के निशान भी पाए गए बताए जा रहे हैं।

बाइक सवार घबरा गए कहीं तेंदुए का हमला न हो जाए

अगली घटना जोगीपुरा-कटाई मार्ग की है। वहां दो बाइक सवारों को आम के पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। यह देखकर उनके होश उड़ गए, और उन्होंने बाइक को तेज दौड़ा दिया।

वन विभाग की टीम लंबे अर्से से तेंदुए आदि की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में एक नहीं कई जंगली जानवर घूम रहे हैं।

-Amroha news.