Gajraula News : ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई

Gajraula News : पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट में गंगा स्नान पूर्ण उत्साह के साथ किया गया। ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ठंडी हवाओं की परवाह न करते हुए भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था।

ganga snan brijghat gajraula news
ब्रजघाट में पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु.

गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भोर होते-होते गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा था।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया और मंदिरों में पूजा की।

पढ़ें : गजरौला के श्रीराम मंदिर में भव्य कार्यक्रम

अमरोहा के अलावा रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर आदि जिलों से भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे थे।

सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

यह पूर्णिमा स्नान श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बन गया।