Amroha News : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत

Amroha News : अमरोहा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं भी मौजूद रहे। जिले में करीब 30 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर दोनों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आई।

Rahul Gandhi priyanka gandhi amroha news yatra
न्याय यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी.

मुरादाबाद बार्डर पर गांव पांयती कलां से यात्रा ने अमरोहा जिले की सीमा में दाखिल हुई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुली जीप में सवार होकर आगे बढ़े। स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

पढ़ें : ‘जीत के लिए गठबंधन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है’

संत रविदास चौक से विधिवत यात्रा का शुभारंभ किया गया। अमरोहा की ढोलक और कालीन दोनों को भेंट की गई। यात्रा गांधी मूर्ति तिराहे से होते हुए जोया पहुंची।

जोया में कांग्रेसियों के साथ ही नौगावां सादात से सपा विधायक समरपाल सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव और अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी नेता ई. मोहम्मद हैदर, जिलाध्यक्ष रुपचंद चौहान, मोहम्मद आमिर आदि ने यात्रा का स्वागत किया।

Amroha News.