गजरौला में बूंदा-बांदी के बाद बढ़ी ठंड, बदला मौसम का मिजाज

गजरौला में बूंदा-बांदी के बाद ठंड बढ़ गई है। बुधवार दिन से ही आसमान में बादल छा गए थे। बीच-बीच में धूप भी निकली, लेकिन बाद में मौसम का मिजाज बदल गया।

गजरौला में बूंदा-बांदी के बाद बढ़ी ठंड
प्रतीकात्मक तसवीर.

शाम होते ही बादल तन गए। करीब छह बजे से बूंदा बांदी शुरु हो गई थी। लोग अपने घरों में ​छिपने को मजबूर हो गए।

बूंदा-बांदी ने बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं। देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। साथ में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। इसकी वजह से मौसम पूरी तरह बदल गया है। पारा पहले से काफी कम हो गया है।

अमरोहा जिले में इस बरसात का असर देखने को मिला है। बारिश की वजह से सड़कें सूनी हो गयी हैं। बाजारों में जाने से लोग बच रहे हैं। ठंड बढ़ने की वजह से लोग घरों में दुबक गए हैं।

Gajraula News.