Hasanpur News : शारुन कुहाड़ ने अमेरिका के व्हाइट हाउस में सेमिनार को संबोधित किया

हसनपुर तहसील के फिरोजाबाद गांव निवासी छात्र शारुन कुहाड़ (Sharun Kuhar) ने अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक सेमिनार को संबोधित किया। शारुन जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय बाल्टीमोर से पीएचडी कर रहे हैं। उनके संबोधन के बाद से ही परिजनों में खुशी की लहर है। यह अमरोहा जिले के लिए भी खुशखबर है।

sharun kuhar hasanpur news
शारुन कुहाड़ अमेरिका के व्हाइट हाउस में.

यशपाल सिंह के बेटे शारुन कुहाड़ बीती 30 जनवरी को अमेरिका के व्हाइट हाउस में एक सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किए। इसकी चर्चा उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट पर भी साझा किया है। शारुन के पिता बीएसएफ में तैनात हैं।

शारुन कुहाड़ ने कानपुर आइआइटी से बीटेक किया है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका चले गए। व्हाइट हाउस में क्वाड समूह यानी भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के छात्र भी मौजूद रहे।

Hasanpur News